Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 6 Oct 2022 10:00 am IST


गुरुवार के दिन करें चने की दाल के ये 5 उपाय, चमक उठेगी आपकी किस्मत


हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित किया गया है। धर्म शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि गुरुवार के दिन पीली वस्तुओं का दान करना और पीले वस्त्र धारण करना शुभ माना जाता है। इसी के साथ भगवान विष्णु को पीली चीजें अर्पित करने से वे प्रसन्न होकर अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। गुरुवार के दिन पीली चीजों का अत्यधिक महत्व माना गया है। इन पीली वस्तुओं में चने की दाल खाना और चने की दाल का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में गुरुवार के दिन चने की दाल के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से आपके जीवन में भी सुख शांति और समृद्धि आएगी। 

दान करें चने की दाल 
शास्त्रों में ऐसा बताया गया है कि गुरुवार के दिन यदि कोई व्यक्ति भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर केसर और सवा किलो चने की दाल को रखकर विष्णु सहस्त्रनाम का जप करे। इसके बाद चने की दाल और केसर को किसी गरीब या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दे, तो उसे भगवान विष्णु और गुरुदेव बृहस्पति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उसके जीवन से आर्थिक तंगी दूर होकर धन आगमन के रास्ते खुल जाते हैं। 

धन और समृद्धि के लिए
यदि किसी व्यक्ति के घर में बरकत नहीं हो रही हो और वह आर्थिक तंगी से प्रभावित है, तो ऐसे व्यक्ति को अपने घर की दक्षिण या पश्चिम दिशा के किसी कोने को गंगाजल से धोकर वहां सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इसके बाद इस कोने पर चने की दाल और गुड़ अर्पित करना चाहिए। जब यह चने की दाल और गुड़ खराब हो जाए, तो इसे जल में प्रवाहित कर दूसरी चने की दाल और गुड़ अर्पित कर दें। ऐसा 5 गुरुवार तक करने से घर में बरकत के साथ धन आगमन के रास्ते भी खुलते हैं। 

विवाह में आ रही बाधा होगी दूर 
शास्त्रों में ऐसा उल्लेख मिलता है कि यदि किसी व्यक्ति का विवाह काफी समय से टल रहा है या विवाह के योग नहीं बन पा रहे हैं, तो ऐसे व्यक्ति को चने की दाल और थोड़ा सा गुड़ मिलाकर लाल गाय को खिलाना चाहिए। ऐसा लगभग 11 गुरुवार तक करना चाहिए। इस उपाय से जल्द ही आपके विवाह के योग बनने शुरू हो जाएंगे।