DevBhoomi Insider Desk • Mon, 16 Aug 2021 1:05 pm IST
कैबिनेट की बैठक आज, हो सकते हैं कई बड़े फैसले
आज सचिवालय में उत्तराखंड मंत्रिमंडल की महत्वपूर्ण बैठक आज शाम 5 बजे सचिवालय में होनी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव 2022 के लिहाज से विधानसभा सत्र से पहले इस कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही कई विधेयकों को मंजूरी मिल सकती है। कर्मचारियों की वेतन और रोजगार को लेकर सरकार कोई बड़ा फैसला कर ले सकती है।