Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 20 Aug 2021 5:30 pm IST


राजधानी में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़


सेलाकुई पुलिस की ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने देह व्यापार के काले धंधे का भंडाफोड़ किया है। धंधे में शामिल 3 महिलाओं और दो पुरुषों को पकड़ा गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर अपराध रोकने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया है। उसी के तहत ये कार्रवाई हुई है ये रैकेट दिल्ली और यूपी से लड़कियों को डिमांड पर बुलाता था। रैकेट की सरगना भी अरेस्ट कर ली गई है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अधिक कमाई के चक्कर में महिला देह व्यापार का धंधा चलाने लगी महिला के कुछ अन्य महिलाओं और पुरुषों से संपर्क हैं। जो देह व्यापार के धंधे में शामिल हैं। महिला उनसे फोन पर संपर्क कर सेलाकुई स्थित अपने घर में बुलाती थी।