Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 11 Aug 2021 3:08 pm IST


दिया सामंत बनी डांस प्रतियोगिता की विनर


नगर के वी वायरस डांस एकेडमी में दिया सामंत डांस प्रतियोगिता की विनर बन गई है। एकेडमी ने बीते दिनों एक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें एकेडमी के 30 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। दीपू लुंठी ने बताया कि प्रतियोगिता में दिया ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर हनी रहें। प्रतियोगिता में जज की भूमिका गौरव राज और ऋचा ने निभाई। संचालन दीप जोशी ने किया। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में तपन रावत, पंकज पाठक, रूपेश डिमरी, विक्की वर्मा, होशियार बिष्ट, निक्कू, जैक, विजय, पंकज लुंठी, रजत, गौरव का विशेष सहयोग रहा।