Read in App


• Fri, 30 Apr 2021 12:51 pm IST


हत्या आरोपियों ने गटका जहरीला पदार्थ


अल्मोड़ा। लमगड़ा ब्लॉक के कलसीमा गांव निवासी गिरीश लाल की हत्या मामले में दो आरोपितों ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। गुरुवार को कलसीमी नैनीताल निवासी नारायण सिंह लटवाल (उम्र 55 वर्ष) पुत्र शेर ङ्क्षसह लटवाल नगर के पुलिस लाइन के पास गिरा पड़ा मिला, जो जहर खाया लग रहा था। जिसे लोगों की सूचना पर 108 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया।