उत्तरकाशी-बारिश के कारण बाधित यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार सुबह तक भी सुचारू नहीं हो सका। बडकोट और जनकीचट्टी के बीच किसाला पुल के पास बृहस्पतिवार की सुबह भारी भूस्खलन हुआ था। इसके साथ ही जनपद में दो संपर्क मार्ग भी बंद है। शुक्रवार की शाम तक 12 संपर्क मार्ग सुचारू हो गए हैं। जनपद में बीएसएनएल ब्राडबैंड की सेवा बुधवार से ठप है।