Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 9 Jan 2022 11:00 am IST


कोरोना की नहीं थम रही रफ्तार, भारत में आज डेढ़ लाख से भी ज्यादा केस, 24 घंटे में 327 मौतें


देश में कोरोना का कहर दिन भर दिन बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,59,632 नए केस सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 40,863 कोरोना मरीज थीक हुए हैं और 327 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देश में पाजिटिविटी दर भी अब 10.21फीसद पर आ गई है। अब कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 5,90,611 हो गई है। कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो यह आंकड़ा 3,44,53,603 पर पहुंच गया है। देशभर में कुल मौतें अब 4,83,790 हो गई है। 

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कोरोना का एकमात्र हथियार माने जाने वाली वैक्सीनेशन की स्पीड भी सरकार ने बड़ा दी है। देश में कुल वैक्सीनेशन डोज की संख्या 151.58 करोड़ पहुंच गई है।

बीते दिन यह थे आंकड़े

शनिवार यानी 8 जनवरी की सुबह तक भारत में कोरोनावायरस के 1,41,986 नए केस सामने आए थे और पाजिटिविटी दर भी 9.28 फीसद बढ़ी थी। इस दौरान 40,895 कोरोना मरीज थीक हुए थे और 285 लोगों की मौत हुई थी।