Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 18 Jul 2022 3:36 pm IST

राजनीति

राष्‍ट्रपति चुनाव वोटिंग 2022: कांग्रेस-सपा समेत इन विपक्षी दलों के विधायकों ने द्रौपदी मुर्मू को दिया वोट


लखनऊ: देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस दौरान कई राज्यों से चुनाव में क्रॉस वोटिंग की खबर सामने आ रही है। गुजरात में एनसीपी के विधायक कांधल जडेजा, उत्‍तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव और शहजिल इस्लाम, ओडिशा में कांग्रेस विधायक मुकीम और पंजाब में अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने क्रॉस वोटिंग की है। सभी ने विपक्ष के उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा के बजाय NDA प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है।

राष्‍ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग रोकने के लिए बंगाल में बीजेपी ने विधायकों को कोलकाता में एक होटल में रखा और फिर सभी को विधानसभा लाकर वोटिंग करा रही है। पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी, स्‍वपन मजूमदार और मनोज तिग्गा को क्रॉस वोटिंग रोकने की जिम्मेदारी सौंपी है।

मतदान को लेकर बड़े अपडेट्स:

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, हरदीप सिंह पुरी और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दिल्ली में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ में राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने दिल्ली में वोटिंग की। वहीं, भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने भी मतदान किया। दोनों ही नेता भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर रहे हैं।

ओडिशा कांग्रेस विधायक मोहम्मद मोकीम ने क्रॉस वोटिंग करते हुए द्रौपदी मुमू के पक्ष में मतदान किया है। उन्‍होंने कहा, मैं एक कांग्रेस विधायक हूं लेकिन मैंने एनडीए के राष्ट्रपति पद की प्रत्‍याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। यह मेरा निजी फैसला है, क्योंकि मैंने अपने दिल की सुनी है, जिसने मुझे धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए उन्हें वोट दिया।

राष्ट्रपति कैंडिडेट द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ टिप्पणी करने पर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।