Read in App


• Sun, 24 Jan 2021 2:57 pm IST


चंपावत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का निधन


24 जनवरी कि सुबह कांग्रेस सहित प्रदेश के लोगो के लिए एक दुख कि खबर सामने आई। बता दें, कि  उत्तराखंड के चंपावत में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ का शनिवार देर रात हार्ट अटैक से निधन हो गया। वहीं उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार वालो कि माने तो आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी के चलते  कांग्रेस की आज होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है।

 55 वर्षीय उत्तम देऊ मूल रूप से पाटी ब्लॉक के रहने वाले थे। वर्तमान में वे चंपावत के बाजरी कोट में रह रहे थे। शनिवार रात उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी तो परिजन उन्हें इलाज के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए , जहां उनका निधन हो गया।