आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अहमदाबाद दौरे पर हैं। अहमदाबाद पहुंचकर अपने भाषण में 'बिजली संवाद' को लेकर
बातचीत की है। सीएम केजरीवाल ने पंजाब के लोगों को जीरो बिजली के बिल का आश्वासन
दिया है।
बता दें, दिल्ली के मुख्यमंत्री
ने आज अहमदाबाद में अपने कार्यों का बखान किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से
दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली मिलती है और 73% लोगों का बिजली बिल ज़ीरो आता है। वैसे ही दो साल में पंजाब में भी 24 घंटे बिजली सुविधा के
साथ 80% लोगों के बिजली का बिल ज़ीरो आएगा।
दिल्ली में 73% लोगों के बिजली बिल ज़ीरो आते हैं, 24 घंटे बिजली मिलती है। पंजाब में 80% लोगों के बिजली के बिल ज़ीरो आएंगे, अभी पंजाब में 24 घंटे बिजली नहीं है परन्तु 2-2.5 साल में वहां व्यवस्था को ठीक करेंगे: अहमदाबाद में 'बिजली संवाद' में AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल pic.twitter.com/YJTFVkaIfw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2022