Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Sep 2021 8:00 am IST


जिला इकाई की बैठक का आयोजन;


बागेश्वर: विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति बागेश्वर की जिला इकाई की बैठक का आयोजन किया गया। प्रांत मंत्री विपिन पांडेय ने कहा कि बागेश्वर अल्मोड़ा विभाग का सबसे मजबूत जिला है। इसलिए यह बैठक यहां की गई है। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल दिया। जिलाध्यक्ष श्रीमान दरपान सिंह धपोला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम होती है। इससे संगठन मजबूत होता है। प्रांत सहमंत्री श्री कुंवर नेगी ने कहा कि देश में लव जिहाद लगातार बढ़ रहा है।