शुक्रवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय में बनाये गए 100 बेड के वार्ड का लोकार्पण किया है। आपको बता दें कि आज मुख्यमंत्री तीरथ का जन्मदिवस भी है। अपने जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने अस्पताल के वार्ड का लोकर्पण किया है। इससे अस्पताल में आने वाले स्थानीय निवासियों को सारी सुख सुविधा मिलेगी।