Read in App


• Tue, 25 May 2021 6:18 pm IST


डोबा के पूर्व प्रधान की मौत


बागेश्वर-डोबा ग्रामसभा की पूर्व प्रधान मोहिनी पांडेय का कल सुबह निधन हो गया। वे 85 साल की थीं और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहीं थीं। डोबा गांव की पहली महिला ग्राम प्रधान रहीं मोहिनी पांडेय ने अपने कार्यकाल में गांव के विकास में अहम योगदान दिया था। उनके निधन पर विधायक चंदन राम दास, कपकोट विधायक बलवंत सिंह भौंर्याल, ग्राम प्रधान सिंह भुवन टंगड़िया, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र टंगणियां, भाजपा के मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह टंगणियां, भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी गणेश दत्त कांडपाल, समाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडेय आदि ने गहरा दुख जताया।