पश्चिमी देशों में फायरिंग की घटना आम बात है। वहीं आज अमेरिका के टेनेसी प्रांत के मेम्फिस शहर में 19 साल के लड़के ने फेसबुक लाइव कर अंधाधुंध गोलीबारी की।
गोलीबारी में दो लोगों के मरने की सूचना है। वहीं मेम्फिस पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। मेम्फिस पुलिस ने बताया कि, फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग में संदिग्ध बंदूकधारी को एक स्टोर में घुसते हुए लोगों पर गोलियां चलाते हुए देखा गया।
गोलीबारी करने वाला 19 साल का अश्वेत युवा है। उसकी पहचान ईजेकील केली के रूप में की गई है। उसने शहर के कुछ अन्य स्थानों पर भी गोलीबारी की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक गोलीबारी के दौरान संदिग्ध हमलावर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।