Read in App

Rajesh Sharma
• Mon, 25 Oct 2021 10:51 am IST


इंसाफ के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर किया प्रदर्शन


हरिद्वार।  आगरा में सफाई कर्मचारी और अलीगढ़ में युवक को गोली मारने के मामले में रविवार को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने नगर निगम से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। आजाद समाज पार्टी महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि लगातार उत्तर प्रदेश में दलित और मुस्लिमों के साथ अत्याचार हो रहे हैं। भाजपा सरकार में दलितों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं। भाजपा के सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बहन, बेटियों के साथ अब बेटे भी सुरक्षित नहीं रह गए हैं। उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू हो जाना चाहिए। आशु चंचल आंबेडकर ने कहा कि आगरा और अलीगढ़, हाथरस जैसे मामलों में अब तक दलितों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि इसमें कहीं न कहीं भाजपा की सोची समझी साजिश है। सागर बेनीवाल ने कहा कि आगरा में हुई सफाई कर्मी की हत्या के मामले में 27 अक्तूबर तक न्याय नहीं मिलता है तो भीम आर्मी उत्तराखंड में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन करने वालों में जिला मीडिया प्रभारी रवि तेगवाल, महानगर उपाध्यक्ष आकाश चंचल, जिला सचिव अशीष कुमार, अमन वाल्मीकि, भीम आर्मी महानगर उपाध्यक्ष रजनीश कुमार, अंकित डबराल,रोहित नौटियाल, अजय कुमार, अभिषेक जाटव, आकाश खत्री, अमित लांबा, राहुल चंचल, कुलदीप, आशु तेश्वर, सूरज, सन्नी बेदी, कुलदीप कुमार, फैजल अंसारी, गुलशन आदि शामिल रहे। साथ में फोटो नम्बर 0 एनएसएस स्वयं सेवियों ने स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया हरिद्वार। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्री हंस महाराज राजकीय इंटर कॉलेज पोखड़ा,पौड़ी गढ़वाल के एनएसएस स्वयं सेवियों द्वारा ग्राम वीणा गाड एवं खिलासू में स्वच्छता एवं प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया। इसके कार्यक्रम के दौरान प्लास्टिक एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान बच्चों की ओर से प्लास्टिक के खिलाफ जन जागरुकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सोनिका ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। इससे भूमि प्रदूषित होने के साथ-साथ पेड़ पौधों को भी नुकसान होता है। गांव के प्रधान दीपक ने भी एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का प्रयोग ना करने का आह्वान किया।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी ममता चतुर्वेदी ने भी बताया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से सीसा, पारा जैसे हानिकारक रसायन सीधे मानव शरीर के संपर्क में आते हैं जिससे केंसर, जन्मजात विकलांगता, इम्यून सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है,इसलिए हमें प्लास्टिक के प्रयोग से बचना चाहिए तथा वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग करके पर्यावरण, और मानव जाति को बचाना चाहिए,इसके लिए सभी को सहयोग करते हुए जागरूकता फेलाना होगा। कार्यक्रम में पूनम रावत, नीलम चैधरी, सुमन शाह, हरेंद्र रावत, आयुष रावत, डौली रावत, नेहा, रश्मि, अंजली, अमन, सिद्धांत, नितिन, अनुराग रानी, रूबी आदि ने प्रतिभाग किया।