Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 16 Sep 2022 5:30 pm IST

मनोरंजन

'पिशाचिनी' फेम नायरा बनर्जी ने पानी के अंदर किया ऐसा पोल डांस, वीडियो देख फैंस के उड़े होश


एक्ट्रेस नायरा बनर्जी  इन दिनों सीरियल ‘पिशाचिनी’को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कलर्स टीवी के इस शो  में  नायरा चुड़ैल की भूमिका निभा रही हैं। दर्शकों को एक्ट्रेस का यह रोल काफी पसंद भी आ रहा है।

इस बीच नायरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बिकिन पहन पानी के अंदर पोल डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

बता दें कि इस वीडियो को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, एक्ट्रेस किस तरह से पानी के अंदर अपनी कला दिखाती नजर आ रही हैं। फैंस को उनका यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।