Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 11 Mar 2022 7:24 pm IST


राष्ट्र को जैविक खेती से आगे बढ़ाए: बालकृष्ण


पतंजलि अनुसंधान परिसर में दो दिवसीय जैविक खेती पर प्रशिक्षण आयोजित हुआ। इसमें एमिटी कृषि प्रसार सेवा केंद्र नोएडा के माध्यम से नाबार्ड परियोजना के अंतर्गत आए किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन की शुरुआत पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने की। आचार्य बालकृष्ण ने किसानों को विषमुक्त खेती एवं औषधीय पौधों की खेती के लाभ बताए। किसानों से आह्वान किया कि राष्ट्र को जैविक खेती के माध्यम से आगे बढ़ाएं। दीपक वशिष्ठ (राज्य प्रभारी उत्तर प्रदेश) ने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट, रीजनल काउंसिल से जैविक प्रमाणीकरण की जानकारी दी। किसानों के साथ आई केंद्र प्रभारी डॉ. नीतू सिंह ने एमिटी विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के पहले दिन पवन कुमार (सीजीएम पोरी) और केएन शर्मा (निदेशक मृदा परीक्षण) ने किसानों को पतंजलि जैविक अनुसंधान संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। पतंजलि कृषक समृद्धि कार्यक्रम, मृदा परिक्षण प्रयोगशाला, औषधीय पौधों की खेती अनुबंध के बारे में विस्तार से बताया गया। जैविक खेती में उपयोगी खाद, वेस्ट-डी कंपोजर, वर्मी कंपोस्ट, जीवामृत आदि को बनाने का प्रशिक्षण भी दिया गया।