Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 5:41 pm IST

एक्सक्लूसिव

डाट काली टनल पर हुआ लैंडस्लाइड,दो युवक दबे



प्रदेश में लगातार पहाड़ों में लैंडस्लाइड के मामले सामने आ रहे हैं। आज भारी बारिश होने के कारण देहरादून के डाट काली की नई सुरंग में लैंडस्लाइड होना शुरू हो गया। जिसमें दो युवक मलबे में दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे से फंसे युवकों को बाहर निकाला। इन युवकों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया। क्लेमेंटाउन प्रभारी धर्मेंद्र रौतेला ने बताया की दोनों युवकों को अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया लैंडस्लाइड के कारण नई टनल से यातायात बाधित होने पर यातायात को पुरानी टनल से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है।