Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 13 Aug 2022 2:05 pm IST


माणा से लेकर बदरीनाथ तक निकाली गई तिरंगा रैली


बदरीनाथ धाम में शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली गयी। नगर पंचायत बदरीनाथ के नेतृत्व में निकाली गई इस तिरंगा रैली में भारत तिब्बत सीमा पुलिस, नगर पंचायत, चमोली पुलिस, भारत वर्ष से आए साधु-संत, स्थानीय व्यापारी, बामणी, नागणी, माणा के ग्रामीणों के साथ-साथ बदरीनाथ दर्शन करने आए बड़ी संख्या में पहुंचे तीर्थ यात्री भी शामिल रहे। लगभग 3 किमी की लम्बी इस तिरंगा रैली में सभी के हाथों में तिरंगा झंडा था। इस तिरंगा रैली में लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि तिरंगा रैली में सभी ने उत्साह पूर्वक सहयोग और प्रतिभाग किया।