Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 2:53 pm IST


जिले में दिखी बसंत पंचमी की धूम


चम्पावत: चम्पावत में शनिवार को बसंत पंचमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में लोगों ने मंदिरों में पूजा अर्चना की। इस दौरान यज्ञोपवित संस्कार भी हुए। शनिवार को चम्पावत में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया। लोगों ने स्नान के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना की। बच्चों ने पीले रूमाल धारण किए। हालांकि पीले रूमाल धारण करने का चलन पहले की अपेक्षा कम हो गया है। छोटी बच्चियों का कर्ण छेदन किया गया। कई स्थानों पर यज्ञोपवित संस्कार भी संपन्न हुए। ज्ञान की देवी मां सरस्वती का पूजन किया गया। बसंत पंचमी के दिन से बैठकी होली में श्रंगार रस से परिपूर्ण होली के गायन की शुरुआत होती है। माना जाता है कि बसंत पंचमी के दिन जनेऊ संस्कार और विद्यारंभ करने से मां सरस्वती का वरदान मिलता है।