Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 31 Dec 2021 11:16 am IST


पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत


उत्तरकाशी: प्रसिद्ध पर्यटक स्थल केदारकांठा की सैर करने आए एक पर्यटक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। पर्यटक राजस्थान का निवासी बताया जा रहा है। सूचना के बाद गोविंद वन्य जीव विहार पार्क प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार गत 28 दिसम्बर को आउटडोर हाईकर्स कंपनी का 14 सदस्यीय एक दल केदारकांठा ट्रैक पर गया था। अचानक पर्यटक तबीयत खराब हो गई। दल के अन्य साथी जब तक उसे उपचार के लिए अस्पताल लाते, इससे पूर्व उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। गोविंद वन्य जीव विहार पार्क के उपनिदेशक डीपी बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारकांठा से वापस आते समय रास्ते में हृदय गति रकने से पर्यटक की मौत हुई है।