Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 4 Nov 2022 3:47 pm IST

वीडियो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया लखपति दीदी योजना का शुभारंभ



सरकार ने उत्तराखंड में महिलाओं को लखपति बनाने से जुड़ी योजना पर प्रयास तेज कर दिए हैं. वहीं आज मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत कर दी गई है. मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत सरकार ने राज्य की डेढ़ लाख महिलाओं को 2025 तक लखपति बनाने का लक्ष्य है. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज इगास पर्व पर मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना लॉन्च की. प्रदेश की समूहों से जुड़ी तीन लाख 67 हजार महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 2025 तक डेढ़ लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है. कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने भी शिरकत की. योजना के शुभारंभ पर राज्य के विभिन्न जनपदों से महिलाएं पहुंची. समूहों से जुड़ी उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है.