Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 8 Dec 2021 4:13 pm IST


आधुनिक नृत्य के जन्मदाता की कर्मस्थली रही अल्मोड़ा


अल्मोड़ा : भारत में आधुनिक नृत्य के जन्मदाता व प्रसिद्ध भारतीय नर्तक, कोरियोग्राफर उदय शंकर ने अपनी कर्मस्थली अल्मोड़ा को बनाया। उन्हें आज भी पारंपरिक भारतीय शास्त्रीय नृत्य में पश्चिमी रंगमंचीय तकनीकों को अपनाने के लिए जाना जाता है। करीब सात वर्षों तक वह यहां रहे और अपनी अनुपम विरासत छोड़ गए, जो अब भी युवक-युवतियों को प्रेरित करती है।

नृत्य सम्राट उदय शंकर को अल्मोड़ा से बेहद लगाव था। इसीलिए वह मुम्बई जैसी सुविधाओं वाली जगहों को छोड़ 1938 को अल्मोड़ा आ गए। धार की तुनि और पाताल देवी के बीच स्थित प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर स्थान को उदय शंकर ने अपनी कर्मस्थली बनाया। तब इस स्थान तक सड़क भी नहीं थी। इसी स्थान पर उदय शंकर ने अपना उदय शंकर इंडिया कल्चर सेंटर स्थापित किया।