Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 27 Feb 2022 7:30 am IST


उत्‍तराखंड के कण कण में है शंकर, जानिए यहां के प्रमुख शिव मंदिरों के बारे में


देहरादून। उत्‍तराखंड को देवभूमि के नाम से जाना है। यहां कण कण में देवी देवताओं का वास है। इतना ही नहीं यहां देवों देव महादेव भी विराजमान हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल बाबा केदार का धाम केदानाथ का मंदिर भी है। आइए आपको उत्‍तराखंड के ऐसे कुछ प्रमुख शिव मंदिरों के बारे में बताते हैं।

1 केदारनाथ धाम

उत्‍तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में स्थित है केदारनाथ धाम। यह देश के प्रसिद्ध 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां भगवान शिव लिंग रूप में विराजमान हैं। स्कंद पुराण के केदार खंड में इसका उल्‍लेख हुआ है। कहा जाता है कि पांडवों के वंशज जन्मेजय ने केदारनाथ मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर का निर्माण कत्यूरी शैली में हुआ है। बाद में आदि शंकराचार्य ने इसका जीर्णोद्धार कराया। हलांकि, यह मंदिर छह माह के लिए श्रद्धालुओं के लिए खुलता है। शीतकाल में इसके कपाट बंद रहते हैं।