Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 10 Feb 2023 10:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अमेरिका ने दी विदेश मामलों की संसदीय समिति की रिपोर्ट, भारत का समर्थन करने का किया आह्वान...


अमेरिका में विदेश मामलों की संसदीय समिति की रिपोर्ट मिली है। जिसमें कहा गया है कि, अमेरिका को भारत और रूस संबंधों और लोकतांत्रिक मूल्यों और संस्थानों के प्रति गिरते विश्वास पर भी ध्यान देना चाहिए। 

सीनेट की इस रिपोर्ट में एक मजबूत और लोकतांत्रिक भारत का समर्थन करने की अपील की गई है। विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष रॉबर्ट मेनेंडेज ने कहा है कि, अमेरिका को इंडो-पैसिफिक को अच्छी तरह से पुनर्जीवित करने के साथ सैन्य-सुरक्षा, राजनयिक, आर्थिक क्षेत्र में पूर्ण सरकारी दृष्टिकोण की आवश्यकता है। 

इसके अलावा रिपोर्ट में एक मजबूत और लोकतांत्रिक भारत का समर्थन करने का आह्वान किया गया है। यहां तक कि, भारत को एक महत्वपूर्ण सुरक्षा भागीदार के रूप में सही माना गया है। कहा गया है कि, रूस पर भारत की निर्भरता और उसके संबंधों पर ध्यान देने की जरुरत होगी।