Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 3 May 2023 10:30 am IST

मनोरंजन

नीतू कपूर से 'नाटू-नाटू' सांग पर किया शानदार डांस, साथ में ये दिग्गज एक्ट्रेस भी आईं नजर


70 -80  के दशक की मशहूर एक्ट्रेस नीतू कपूर ने खुलकर अपनी लाइफ जीती हैं। उन्हें अक्सर इवेंट्स में स्पॉट कर लिया जाता है।  कुछ समय पहले उन्हें रियलिटी शोज भी जज  करते देखा गया था। वहीं अब उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो आरआरआर के सुपरहिट गाने नाटू-नाटू पर डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ उस वक्त की  एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी डांस कर रही हैं।
इस वीडियो को पद्मिनी कोल्हापुरी ने ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  बता दें कि नीतू कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी जिदंगी से जुड़ी बातें फैंस संग शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मेट गाला इवेंट पर पहुंची बहु आलिया भट्ट की तस्वीर को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा 'स्टनिंग'।  वही 2 दिन पहले उन्होंने अपने ऋषि कपूर की डेथ एनिवर्सरी पर भी उन्होंने उन्हें याद किया और उनके सात खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी।