Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 4 Sep 2021 8:21 am IST

वीडियो

देखें Video : Sidharth Shukla के अंतिम संस्कार में पुलिस पर भड़कीं सम्भावना सेठ



टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को आज (शुक्रवार) नम आंखों के साथ अंतिम विदाई दी गयी। मुंबई के ओशिवरा इलाक़े में स्थित श्मशान गृह में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सिद्धार्थ के परिवार के अलावा कई क़रीबी दोस्त भी अंतिम दर्शनों को पहुंचे। इनमें एक्ट्रेस सम्भावना सेठ भी शामिल थीं। सम्भावना अपने पति अविनाश के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं।

सोशल मीडिया में सम्भावना का एक वीडियो अब वायरल हो रहा है, जिसमें वो वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों पर भड़कती नज़र आ रही हैं। यह वीडियो पैपराज़ी एकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में पुलिस अधिकारी अविनाश को घेरे हुए हैं और सम्भावना कहती नज़र आती हैं कि उन्होंने मारा है। इस पर पुलिस अधिकारी की आवाज़ आती है कि मारा नहीं है।

कुछ लोग बीच-बचाव करते हैं। इनमें बिग बॉस 9 में हिस्सा ले चुके फैशन डिज़ाइनर कंवलजीत सिंह भी दिखायी दे रहे हैं। कंवलजीत सम्भावना को अलग करते नज़र आते हैं। जाते-जाते सम्भावना पुलिस अधिकारियों पर भड़कती नज़र आती हैं, जिसका पुलिस अधिकारी भी जवाब देते हैं। इस वीडियो पर सम्भावना के कई फैंस ने कमेंट किया है और उन्हें सपोर्ट किया है।