Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 4 Nov 2020 10:39 am IST


209 इलेक्टोरल वोट्स के साथ बिडेन आगे, ट्रंप को अभी तक मिला 118 का साथ


US Presidential Elections 2020 Live Updates: दुनिया की सबसे बड़ी शक्तियों में शुमार अमेरिका की सत्ता किसके पास होगी, इसका फैसला करने के लिए अमेरिकी नागरिकों ने मतदान किया। कोरोना वायरस महामारी संकट के बीच यह मतदान संयुक्त राज्य अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के चयन के लिए हो रहा है। इस चुनावी जंग में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व उपराष्ट्रपति जो बिडेन चुनौती दे रहे हैं। चुनाव के हालिया रुझानों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बिडेन को बढ़ोतरी मिलती दिख रही है। वहीं, ट्रंप फिलहाल पिछड़ते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ, ट्रंप आज रात देश को संबोधित करने वाले हैं। बिडेन 209 इलेक्टोरल वोट्स के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं, ट्रंप को 118 इलेक्टोरल वोट्स के साथ पीछे हैं।


भारतीय मूल के कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति तीसरी बार विजयी

भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति लगातार तीसरी बार अमेरिकी कांग्रेस के निम्न सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के लिए चुन लिए गए हैं।