Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 28 May 2022 2:10 pm IST


चारधाम यात्रा के प्रमुख मार्ग पर पानी की किल्लत ! लोग परेशान


केदारनाथ हाईवे पर स्थित तिलवाड़ा से सटे सुमाड़ी कस्बे में पानी के लिए हाहाकार मचा है। बीते एक सप्ताह से यहां पानी न होने से स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थयात्री भी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट से निजात न मिलने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।जखोली ब्लॉक का सुमाड़ी भरदार चारधाम यात्रा का प्रमुख मार्ग है। गंगोत्री यमुनोत्री से यात्री दर्शन करके इसी मार्ग से केदारनाथ और बदरीनाथ जाते हैं। कई यात्री केदारनाथ से सुमाड़ी होते हुए घनसाली-मयाली मार्ग से होते हुए गंगोत्री यमुनोत्री भी जाते हैं। एक सप्ताह से पीने के पानी का संकट होने के कारण यात्री और स्थानीय लोगों को बाजारों से पानी की बंद बोतलें खरीदनी पड़ रही है। सप्ताह भर से पैदा हुए पानी के संकट को देखते हुए जल संस्थान लापरवाह बना हुआ है।