अभी-अभी जापान से एक बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में भाषण के दौरान गोली मार दी गई।
शुरुआती खबरों में बताया गया कि, हमले में शिंजो गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर एक रिपोर्टर ने बताया कि, कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और शिंजो के शरीर से खून बहते देखा गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नारा शहर में भाषण के दौरान पूर्व पीएम शिंजो को हमलावर ने पीछे से गोली मारी। यह हमला आज (शुक्रवार) सुबह हुआ है। फिलहाल पुलिस ने एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।