महिला पतंजलि योग समिति ने बृहस्पतिवार को सात कुंडीय वैदिक यज्ञ किया। चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ देवभूमि उत्तराखंड को श्रेष्ठ नेतृत्व मिलने और कोरोना से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मंत्रों का उच्चारण रेनू पांडेय, पुष्पा रौतेला, ऊषा शर्मा ने किया।
इस मौके पर कल्पना, सीमा कांबोज, जानकी पंत, पूनम चौधरी, आरती यादव, प्रीति वर्मा, भावना भट्ट, मंजू रावत, सति रावत, कमला बिष्ट, सावित्री नेगी, कुसुम शर्मा, गीता जोशी, मीरा, उपमा शर्मा, राधा, चंपा आदि थे। कमला रेखारी ने बताया कि समिति की ओर से सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ऑनलाइन किया जा रहा है।