वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती चमोली दौरे के बाद रविवार को ऋषिकेश पहुंची। यहां उन्होंने ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम में कुछ देर विश्राम किया। उन्होंने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया। उमा भारती चमोली जनपद के रैणी गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद आई आपदा का जायजा लेने चमोली गई थी। यहां चलाए जा रहे लापता नागरिकों के खोज व रेस्क्यू कार्य को देखने के बाद रविवार को साध्वी उमा भारती ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग पर ब्रह्मपुरी स्थित राम तपस्थली आश्रम पहुंची। साध्वी उमा भारती का संत समाज ने स्वागत किया। आश्रम में पूजा अर्चना के पश्चात साध्वी उमा भारती ने मां गंगा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। कुछ देर यहां विश्राम के पश्चात उमा भारती हरिद्वार के लिए रवाना हो गई।
इस दौरान महंत महावीर दास, महंत सुरेश दास, तुलसी मानस मंदिर के अध्यक्ष रवि शास्त्री, आशीष कुकरेती, अजय उनियाल, चक्रपाणि दास, योगी दीपक दास, प्रमोद दास, सुदर्शनाचार्य महाराज, राम चौबे, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।