Read in App


• Thu, 21 Sep 2023 4:40 pm IST


चमोली में बढ़े डेंगू के मामले, 16 लोगों में पुष्टि


गोपेश्वर। चमोली जिले में भी डेंगू के केस बढ़ने लगे हैं। अभी तक 16 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है, जिसमें से तीन जिला अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं नगर पंचायत और नगर पालिका क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया जा रहा है।इधर, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराग धनिक ने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीनों डेंगू मरीजों की स्थिति सामान्य है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग डॉ. हिमानी वैष्णव ने बताया कि नगर में लगातार कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं जिला अस्पताल गोपेश्वर में इन दिनों वायरल के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। सैकोट के अषाड़ सिंह ने बताया कि उनकी नौ साल की नातिनी ईशानी को कुछ दिनों से तेज बुखार है। उसे डॉक्टर को दिखाया है।