Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Sep 2023 3:24 pm IST


विधानसभा चुनाव में हारे बूथों पर डेरा डालेंगे भाजपा के वरिष्ठ नेता : भट्ट


अल्मोड़ा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की नजर बीते विधानसभा चुनाव में हारे बूथों पर रहेगी। कार्यकर्ता इन बूथों को मजबूत करने के लिए यहां डेरा डालेंगे। इन बूथों पर 50 प्रतिशत वोट लाने का लक्ष्य है। विधायक और सांसद भी यहां प्रवास करेंगे।अल्मोड़ा में बृहस्पतिवार को एक होटल में अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में महेंद्र भट्ट ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए इस तरह के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। हर कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेगा। पहले चरण में विधायक, सांसद, मंडल के महामंत्री पद से ऊपर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की जा रही है। इसमें लोकसभा चुनाव को लेकर सभी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हो रही है और उनके समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, सांसद अजय टम्टा, प्रदेश संगठन मंत्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, बागेश्वर जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, चंपावत विकास शर्मा, गणेश भंडारी, राकेश देवलाल आदि मौजूद रहे।