रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस की संसद को संबोधित किया। पुतिन का यह संबोधन अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के यूक्रेन दौरे के एक दिन बाद आया है।
बाइडन ने अपने संबोधन में अपने देश के लोगों की सुरक्षा को अहम बताई और युद्ध से जुड़े कई एलान भी किए। जाहिर है रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग के एक साल पूरा होने से ठीक पहले जो बाइडन ने कीव पहुंचकर सभी को चौंका दिया है। वह सोमवार को यूक्रेन पहुंचे और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की।
गौरतलब है कि, रूस ने यूक्रेन पर 24 फरवरी, 2022 को हमला किया था। तब से यह पहली बार है जब अमेरिकी राष्ट्रपति यूक्रेन पहुंचे हैं। इससे पहले भी बाइडन ने कई मौकों पर एलान किया है कि वह यूक्रेन के साथ हर हाल में खड़े रहेंगे।