Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 14 Aug 2021 12:24 pm IST


पति नाराज महिला ने कीआत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने बचाया


पति से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या करने आयी एक महिला को पुलिस ने शारदा घाट से बचाया है। शुक्रवार को विनोद सिंह पुत्र कालू सिंह निवासी खटोली तल्ली पोस्ट ऑफिस अमोड़ी ने पुलिस को सूचना दी कि रात में उसके व उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। खोजबीन के बाद पुलिस ने महिला को पिथौरागढ़ चुंगी के पास से बरामद कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन उसके साथ झगड़ा करता है। बताया कि वह आत्महत्या करने के उद्देश्य से शारदा घाट टनकपुर जा रही है। एसआई राधिका भण्डारी ने महिला के पति व परिजनों को बुलाकर दोनों की काउन्सलिंग की। महिला के पति को सख्त हिदायत दी गयी की भविष्य में वो पत्नी के साथ झगड़ा न करे।