थाईलैंड की खाड़ी में थाई नौसेना का एक युद्धपोत डूबने के बाद 75 नौसैनिकों को बचा लिया गया। लेकिन 31 नौसैनिकों का अभी-भी पता नहीं चल सका है।
इधर, 31 नौसैनिकों का पता लगाने के लिए नौसेना के तीन जहाजों और दो हेलिकॉप्टरों को क्षेत्र में भेजा गया। बताया जा रहा है कि, ऊंची लहरें उठने के कारण बचाव अभियान प्रभावित हुआ है।