पौड़ी-कोविड टेस्ट के नाम पर रुद्रप्रयाग जिले की एक प्रसूता की दो अस्पतालों की बीच फजीहत होती रही। राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं उप जिला अस्पताल टेस्ट के नाम पर टालते रहे। अंत में भाजपा नेताओं के हस्तक्षेप के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। जहां महिला ने एक बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। भाजपा मंडल महामंत्री विनय घिल्डियाल ने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की शिकायत की है।