DevBhoomi Insider Desk • Sat, 13 Nov 2021 12:53 pm IST
उत्तराखंड रोडवेज में ड्राइवर - कंडक्टरों के पद पर निकली बम्पर भर्ती
उत्तराखंड रोडवेज में 500 ड्राइवरों - कंडक्टरों की भर्ती की तैयारी चल रही है। भर्ती आउटसोर्स के माध्यम से होगी। वहीँ रोडवेज कर्मचारी यूनियन आउटसोर्स भर्ती का विरोध कर रही हैं। रोडवेज के पास 1200 से ज़्यादा बसें हैं, लेकिन चलाने के लिए पर्याप्त संख्या में ड्राइवर - कंडक्टर नहीं हैं। लिहाजा, प्रबंधन ने आउटसोर्स से 500 ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती का प्रस्ताव तैयार किया, जिसे बोर्ड बैठक में रखा गया था।