Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 27 Sep 2021 12:07 pm IST

नेशनल

पाकिस्तान का लंदन में हो रहा विरोध


जेनेवा के बाद अब पाकिस्तान का लंदन में भी विरोध शुरू हो गया है। यहां तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के खिलाफ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उन्हें अत्याचारी बताया। बता दें शाह महमूद कुरैशी तीन दिन के आधिकारिक दौरे पर लंदन पहुंचे हैं। उनके लंदन पहुंचते ही नेशनल इक्वेलिटी पार्टी जम्मू कश्मीर, गलगिट बाल्टिस्तान और लद्दाख के कार्यकर्ता कश्मीरी पाकिस्तानी उच्चायुक्त के आवास के सामने इकट्ठा हो गए और विरोध में नारे लगाने लगे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान कश्मीरियों के खिलाफ अत्याचार कर रहा है।