आईएमए पासिंग आउट परेड में पंजाब के कैडेट वतनदीप स्वार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित
देहरादून।
भारतीय सैन्य अकादमी के शनिवार को पासआउट हुए बैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पंजाब के वतनदीप एस सिद्धू को स्वार्ड ऑनर से नवाजा गया। उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने कैडेट सिद्धू को सम्मानित किया। वतनदीप पंजाब के लुधियाना शहर के रहने वाले हैं। उनके अकादमी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए अन्य पदक भी कैडेट्स को दिये गए।
स्वर्ण पदकः मज्जी गिरिधर, आंध्र प्रदेश
रजत पदकः निदेश सिंह यादव, भिवानी हरियाणा
कांस्य पदकः शिखर थापा, गढी कैंट देहरादून
रजत पदक टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्सः जसमिंदर पाल सिंह सिद्धू, भटिंडा पंजाब
रजत पदक विदेशी कैडेटः तंदिन दोरजी, भूटान
चीफ आफ आर्मी स्टाफ बैनरः कैसीनो कंपनी