Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 8:00 am IST

अपराध

बिहार के इस सेंटर में मार्शल आर्ट सिखाने की आड़ में मिलती थी हथियार चलाने की ट्रेनिंग


बिहार: देश की प्रशासन के साथ – साथ पुलिसकर्मी भी सक्रिय नजर आ रहे हैं। इस बात का सबूत बिहार पुलिस ने दिया है। बिहार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मनीष कुमार, एसएसपी, फुलवारीशरीफ ने बताया कि इलाके में पिछले 15 दिनों से अवैध गतिविधियों की जानकारी प्राप्त हो रही थी। जिसकी छानबीन की जा रही थी।

एसएसपी मनीष कुमार ने कहा कि स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी को कंफर्म करने के बाद छानबीन शुरु की गई थी। उन्होंने कहा छानबीन 11 जुलाई की रात को की गई थी। जिसमें पता चला की आरोपी SDPI  और PFI की आड़ में लोगों को कट्टरपंथी बना रहे थे। साथ ही मार्शल आर्ट सिखाने के नाम पर हथियार चलाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।