Read in App


• Fri, 12 Mar 2021 8:02 am IST


बच्चे की देखभाल : ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद


  1. अपना मूल्यांकन करें

बच्चा पैदा करने का निर्णय लेने से पहले, आपको अपने हर पहलू का मूल्यांकन करना चाहिए – आप किस तरह बैठते हैं, खड़े होते हैं, बोलते हैं और हालात के प्रति कैसे प्रतिक्रिया करते हैं। खुद से पूछिए, अगर आप पांच साल के बच्चे होते, तो क्या आप इस इंसान को पसंद करते और उसकी इज्जत करते? 

  1. सही माहौल बनाएं

अगर आपके पास अपना बच्चा है, तो आपको बस इतना करना है कि घर में प्यार, मदद और जोश का माहौल बनाएं। असलियत यह है कि आपके पास सिखाने के लिए कुछ नहीं है। आप बच्चे से कुछ साल पहले ही दुनिया में आए हैं। आप जीवन के बारे में बच्चे से ज्यादा बस यही जानते हैं कि दुनिया में गुजर-बसर करने के कुछ गुर क्या हैं, जो आप उसे सिखा सकते हैं।

  1. खिलौने छोड़िए, बच्चे को पेड़ पर चढ़ाइए

आपको बच्चे के शरीर का पोषण और मन को ज्वलंत बनाना चाहिए। जरूरी है कि उनके अंदर शारीरिक सक्रियता और मानसिक जोश हो। इसका सबसे सरल तरीका है, उन्हें प्रकृति के बीच ले जाना, जहां एक कीड़े से लेकर फूल तक, सब कुछ रोमांचकारी होता है। मगर आजकल ज्यादातर माता-पिता कुछ चीजें खरीदकर उसे बच्चों के कमरे में डाल कर उसे बंद कर देते हैं।