Read in App


• Mon, 8 Jan 2024 4:56 pm IST


कांसुवा में शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ शुरू


आदिबदरी। बिल्वेश्वर महादेव मंदिर समिति की ओर से महादेव घाट कांसुवा में 10 दिवसीय शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। 17 वर्षों के बाद महादेव घाट पर आयोजित शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा व मंगल गीतों के साथ शुरू हुआ। कथावाचक आचार्य सुनील खंडूड़ी ने कहा कि शिव भोले हैं वे सबके कल्याणकारी हैं ओर जल्दी संतुष्ट होने वाले देव हैं। इसीलिए उन्हें आशुतोष भी कहते हैं। इस मौके पर आयोजन समिति के भूपेंद्र कुंवर, लक्ष्मण नेगी, गैंडा सिंह, नवीन बहुगुणा आदि मौजूद रहे।