Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 1 Feb 2023 12:48 pm IST

नेशनल

Health Budget 2023: 2047 तक एनीमिया को खत्म करने का लक्ष्य, मेनहोल में इंसानों के उतारने पर रोक...


आज साल 2023 का देश का बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार 2.0 का आखिरी और पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। इस बार बजट में देश के हेल्थ डिपार्टमेंट में भी काफी कुछ नया करने की कोशिश की गयी है। 

साल 2023 के बजट के मुताबिक, मेडिकल कॉलेज लैब की व्यवस्था की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2023 में साफ किया कि, हेल्थ के क्षेत्र में कई सुधार की जरूरत है। इसलिए नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना होगी। साथ ही मेडिकल कॉलेज में ज्यादा से ज्यादा लैब बनाए जाएंगे। साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए नए मशीनें लगाई जाएंगी, ताकि भारत में बड़ी से बड़ी बीमारी का सफल इलाज किया जा सके। 

इसके अलावा बजट में 2047 तक एनीमिया को खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है। साल 2023 का बजट में यह भी साफ किया गया है कि साल 2027 तक एनीमिया की बीमारी को जड़ से खत्म कर दिया जाएगा। क्योंकि खून की कमी के कारण हर साल कई लोगों की मौत होती हैं। साथ ही बजट में साफ पानी, खाना पर जोर दिया गया है। 

बजट में मोदी सरकार ने मेनहोल को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। दरअसल, अब मेनोहोल में इंसानों को न उतारने का फैसला किया गया है। मोटा अनाज को बजट में प्राथमिकता दी गई है। साथ ही इसे लेकिर रिसर्च और रिसर्च कॉलेज बनाने की भी बात कही गई है। वहीं कोरोनावायरस से बचने के लिए सरकार ने अब तक 220 करोड़ लोगों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाया है।