Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 15 Nov 2021 9:00 am IST


भाजयुमो ने की सलमान खुर्शीद के खिलाफ नारेबाजी


बागेश्वर: बागेश्वर में भाजयुमो ने कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के सनराइज ओवर अयोध्या कीताब पर कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने इसे हिंदुविरोधी बताया और इस तरह की किताब पर रोक लगाने की मांग की है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सलमान के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों का पुतला दहन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि  हिंदू धर्म की तुलना एक आतंकवादी संगठन से करने वालों को कतई सहन नहीं किया जाएगा। इस तरह की किताब को बंद करने तथा कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।