Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Jan 2023 5:33 pm IST


भिलंगना के ग्राम प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन भेजा


टिहरी : भिलंगना ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन ने घनसाली एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ग्राम प्रधानों की समस्याओं का निस्तारण की मांग की है। जल्द समस्याओं का समाधान न होने पर ग्राम प्रधान ने आंदोलन की चेतावनी दी। भिलंगना ब्लॉक के ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष दिनेश भजनियाल ने कहा कि ग्राम प्रधान लंबे समय से विभिन्न मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उसकी मांगों का निराकरण नहीं हो पा रहा है। संगठन अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ठप पड़ गये है। लोगों के बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य जरुरी दस्तावेज नहीं बन पा रहे हैं। कहा केंद्रीय वित्त और राज्य वित्त का पैसा गांव के विकास कार्यों पर खर्च नहीं हो पा रहा है, जिसके कारण मनरेगा मजदूर और ग्राम प्रधान परेशान है, और लोगों में रोष बना है।