Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 26 Jul 2021 1:38 pm IST


भूस्खलन के कारण यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे हुआ बंद वाहन फंसे


प्रदेश में रुक-रुककर हो रही बारिश के साथ सड़कों के बन्द और खुलने का सिलसिला जारी है। यमुनोत्री हाईवे पर मलबा आने के कारण बन्द हो गया है,साथ ही गंगोत्री हाईवे भी तीन स्थानों पर बन्द रहा। यमुनोत्री हाईवे पर बोल्डर आने के कारण बन्द हो गया है। जिस कारण खरादी के समीप कई वाहन फंसे हुए हैं। जहां पर एनएच की मशीनरी हाईवे खोलने का प्रयास कर रही है। फिलहाल जिसे BRO की टीम ने आवाजाही के लिए खोल दिया है।