Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 10 Feb 2022 11:50 am IST


लुक को इंहेंस करेंगी ये स्टाइलिश नथ, जानें नथ के डिफरेंट डिजाइन


अगर आपके दोस्त या फिर घर में किसी की जल्द शादी होने वाली है तो आपको आज हम बता रहे हैं की आप अपने लुक को कैसे और भी ज्यादा खूबसूरत बना सकते हैं। आप अपने लुक में स्टाइलिश नथ को पहन सकत हैं। वेडिंग हो या फिर ट्रेडिशनल फंक्शन, आज कल लड़कियों को नथ पहने देखा जाता है। ये आपके लुक को काफी ज्यादा इंहेंस करता है। ऐसे में जानते हैं कि आपको अपने लुक के हिसाब से किस तरह की नथ को चुनना चाहिए।  आइए, जानते हैं...


पहाड़ी नथ- उतराखंड या फिर हिमाचल की बात हो तो ये नथ वहां का ट्रेडिशन है। सोने की नथ में लगे लाल सफेद रंग के मोती काफी खूबसूरत लगते हैं। ट्रेडिशनल लुक में अगर आप कुछ अलग चाहती हैं तो पहाड़ी नथ को कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस यामी गौतम ने भी अपनी वेडिंग में पहाड़ी नथ को पहना था।


ट्राइबल नथ - वेस्टर्न से लेकर सूट तक ये नथ आपको बेहद प्यारा लुक देती हैं। अगर आप बोहो लुक क्रिएट करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये नथ आपकी मदद करेगी। वेंस्टर्न आउटफिट के साथ ये नथ आपके लुक को परफेक्ट बनाएगी।

कुंदन नथ- किसी भी लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए कुंदन जूलरी हमेशा काम आती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो कुंदन की नथ को लहंगे के साथ या फिर रफल साड़ी के साथ पेयर कर सकते हैं।