Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 4:53 pm IST


देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ पूरे राज्य में आंदोलन करेंगे पुरोहित


चारधाम तीर्थपुरोहित महापंचायत समिति ने देवस्थानम बोर्ड को खत्म करने की मांग को लेकर 17 अगस्त के बाद पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का ऐलान कर दिया है। ऋषिकेश में आयोजित प्रेसवार्ता में समिति के अध्यक्ष श्रीकांत कोटियाल ने कहा कि प्रदेश सरकार देवस्थानम बोर्ड को निरस्त करने को लेकर गंभीर नहीं है। वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बोर्ड को निरस्त करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने हाई पावर कमेटी बनाकर इसके समाधान करने की बात कही है। जो पुरोहितों को मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन के दौरान अलग-अलग क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का अंडे और टमाटर से स्वागत किया जाएगा। उन्हें काले झंडे भी दिखाए जाएंगे।